*ट्यूबवेल चालू करने गए किसान की करंट लगने से मौत!*

नरसिंहपुर। 18 अगस्त 2026 जिले के ग्राम कोसमखेड़ा में खेत पर ट्यूबवेल चालू करने गए 46 वर्षीय किसान रमेश डागीवाल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रमेश डागीवाल खेत पर बने ट्यूबवेल को चालू करने गए थे। इसी दौरान वे खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि वे करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर तड़पते रहे

।
पास में काम कर रही एक महिला ने जब रमेश को बेहोशी की हालत में देखा तो सड़क पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराई और रमेश को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!