*भारी बारिश में जर्जर विपतपुरा-मगरधा मार्ग बना मुसीबत, गड्ढे में बाइक फिसली तो सड़क पर बिखर गईं मछलियां, पोलखोल को दर्शक ने भेजा वीडियो!*

नरसिंहपुर में भारी बारिश के बीच शहर के विपतपुरा-मगरधा मार्ग की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई। पोलखोल के एक दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव नजर आ रहा है।

इसी दौरान इस मार्ग से नीले ड्रम में मछलियां लेकर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में ड्रम भी खुल गया और उसमें रखी मछलियां सड़क पर बिखर गईं।

तेज बारिश के बीच बाइक सवार सड़क पर गिरी मछलियों को उठाता नजर आया। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और मार्ग की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए पोलखोल को भेजा।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल यह है कि बारिश के मौसम में जर्जर और गड्ढों से भरे इस मार्ग की मरम्मत आखिर कब होगी?

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!