*एसपी ऋषिकेश मीना का खुलासा स्कूल से बहलाकर ले गया दरिंदा, 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या; रातभर सर्च के बाद आरोपी गिरफ्तार देखिये दरिंदे को !*

नरसिंहपुर! 6 अगस्त 2026 नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बालिका को उसके पिता के बुलाने का झूठ बोलकर स्कूल से बाहर ले जाया गया। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और डॉग स्क्वॉड, एफएसएल, तकनीकी टीम तथा ग्रामीणों की मदद से रातभर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया।

 

देर रात गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर झाड़ियों में बालिका का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। तकनीकी साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और पूछताछ के आधार पर आरोपी अनिल यादव की पहचान की गई। पुलिस घेराबंदी के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रस्तुत कर आरोपी को कठोर दंड दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। नरसिंहपुर पुलिस ने इस अभियान में सहयोग करने वाले ग्रामीणों की सराहना करते हुए लोगों से बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!