नरसिंहपुर। 3 अगस्त 2026 जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बरहटा भदौर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में दवा का छिड़काव कर रहे 29 वर्षीय रमेशगिर गोस्वामी की करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 3 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे खेत में दवा का छिड़काव करते समय रमेशगिर गोस्वामी करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर की शवगृह में रखा गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।








