नरसिंहपुर ! 30 जुलाई 2026
गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील में गुरुवार (30 जुलाई) को लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय के बाबू अजय कुमार को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आशीष कुमार कौरव की बरहटा स्थित जमीन के नक्शा दुरुस्तीकरण का प्रकरण तहसील में लंबित था। आरोप है कि इस कार्य के एवज में बाबू अजय कुमार ने ₹5,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने गुरुवार को जाल बिछाया और बाबू अजय कुमार को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई लोकायुक्त इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम ने की।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रिश्वत की मांग गाडरवारा तहसीलदार के नाम पर किए जाने का भी आरोप है। हालांकि, इस संबंध में लोकायुक्त की जांच जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग पोलखोल इस मामले से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।








