*NH-44 पर किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला! दुकान में घुसकर लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से की बेरहमी से मारपीट!*

नरसिंहपुर। 27  जुलाई 2026  जिले के गिधवानी चौराहा स्थित एनएच-44 पर एक किराना दुकानदार के साथ कथित तौर पर दुकान में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 24 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित प्रेमराज कुशवाहा के अनुसार, अरविंद लोधी, विवेक लोधी और संतोष ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि अरविंद लोधी प्रतिदिन रात में उनकी दुकान पर आकर अभद्र व्यवहार करता था, और इसी विवाद के चलते यह हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!