*ब्रेकिंग- पोलखोल हाथीनाला हाईवे मौत कांड में बड़ा एक्शन, सभी आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना!*

नरसिंहपुर। 25  जुलाई 2026  जिले के थाना सुआतला क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-45 पर हाथीनाला के पास कुछ दिन पहले हुए चर्चित मौत कांड में नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि जबलपुर जिले के लगभग छह युवक पिकनिक मनाने नरसिंहपुर जिले के हाथीनाला पहुंचे थे। शाम को लौटते समय हाईवे किनारे खड़े युवकों को एक हाईवा वाहन ने कुचल दिया था। इस दर्दनाक घटना में पांच युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।

घटना के अगले दिन मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। परिजनों का आरोप था कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की।

अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी भी जारी है और आवश्यक होने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

इस चर्चित मामले से जुड़े विस्तृत खुलासे और पुलिस की पूरी कार्रवाई की की अपडेट अगली खबर में शीघ्र ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!