*ब्रेकिंग -पोलखोल* *नरसिंहपुर में छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे युवा!*

नरसिंहपुर ! 22 जुलाई 2026

नरसिंहपुर के सुभाष पार्क के पास छात्र-छात्राएं दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की और कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। प्रशासन की नजर स्थिति पर बनी हुई है।

पोलखोल न्यूज़ | सबसे पहले, सबसे सटीक

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!