*शगुन घाट निवासी का दावा: राशन के चावल में निकले कीड़े-इल्ली, वीडियो आया सामने!*

नरसिंहपुर। 22 जुलाई 2026  जिले के शगुन घाट निवासी एक व्यक्ति ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर पोलखोल न्यूज़ को एक वीडियो भेजा है। वीडियो के साथ उसने दावा किया है कि उसे सरकारी राशन के तहत मिले चावल में कीड़े और इल्ली निकली हैं। संबंधित व्यक्ति का कहना है कि यह राशन उसे ग्राम कुड़ी की उचित मूल्य दुकान (सोसाइटी) से प्राप्त हुआ है।

वीडियो में चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गरीब परिवारों को वितरित किए जा रहे चावल खाने योग्य नहीं हैं और इनमें कीड़े तथा इल्ली होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा पैदा हो सकता है।

शिकायत सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा राशन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है, ताकि हितग्राहियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

महत्वपूर्ण: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो और उसके दावों पर आधारित है। पोलखोल न्यूज़ इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित खाद्य विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!