*नरसिंहपुर में सनसनी! 53 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर दी जान!*

नरसिंहपुर। 21  जुलाई 2026  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनारे कॉलोनी गली नंबर-3 में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश कहार (53 वर्ष) पिता प्रेमलाल कहार, निवासी धनारे कॉलोनी गली नंबर-3, अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो परिवार, मित्रों या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत सहायता लें। समय पर बातचीत और मदद जीवन बचा सकती है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!