*”नशे से दूरी है जरूरी 2.0: नरसिंहपुर में कॉलेज-स्कूलों में नुक्कड़ नाटक से जागरूकता, साइबर फ्रॉड और सड़क सुरक्षा की भी दी जानकारी!*

नरसिंहपुर। 20 जुलाई 2026 कलेक्टर के निर्देशन में सोमवार 20 जुलाई 2026 को जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

शासकीय महिला महाविद्यालय के युवा संगम, नेहरू स्कूल एवं उत्कृष्ट स्कूल में सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल, नुक्कड़ नाटक दल तथा कठपुतली नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। वहीं पुलिस विभाग की ओर से साइबर सेल की कुमुद पाठक ने साइबर अपराध, बैंक फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते ऑनलाइन अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इसके अलावा ट्रैफिक शाखा के आरआई प्रियंक सराठिया ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों तथा राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने और साइबर व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!