*मौसम अलर्ट: नरसिंहपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, IMD की चेतावनी!*

नरसिंहपुर।  20  जुलाई 2026  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नरसिंहपुर सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज पूर्वाह्न के दौरान नरसिंहपुर जिले में हल्की गरज-चमक, बिजली चमकने तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसान और खुले में कार्य करने वाले लोग भी मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।

वहीं मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सतना, रीवा, अनूपपुर, टीकमगढ़ और सागर जिलों में मध्यम तीव्रता की गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!