*करेली में युवक पर डंडों से हमला, गंभीर घायल; परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!*

नरसिंहपुर!16 जुलाई 2026
करेली। नरसिंहपुर जिले के करेली क्षेत्र के सिमरियाकला गांव में एक 20 वर्षीय युवक पर कथित तौर पर डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान सोनू जाटव (20 वर्ष) निवासी सिमरियाकला, करेली के रूप में हुई है।

पीड़ित के अनुसार, पड़ोस का एक व्यक्ति उसके घर आकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर वह वहां से चला गया। आरोप है कि शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच वही व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ वापस आया और डंडों से हमला कर दिया, जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद 108 और 112 पर कॉल किया गया, लेकिन कोई वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद एक निजी वाहन चालक की मदद से घायल को करेली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

घटना की शिकायत पीड़ित के परिजनों ने करेली थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पक्ष की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!