*13 वर्षीय नैतिक सहित तीन घायल, रोड क्रॉस करते समय कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर!*

नरसिंहपुर ! 14 जुलाई 2026 जिले के राजमार्ग क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां रोड क्रॉस करते समय एक कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय नैतिक रैकवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!