*जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी विवाद! ढाना में परिवार के लोगों ने लाठी-रॉड से किया हमला, युवक घायल!*

नरसिंहपुर! 14 जुलाई 2026
ढाना जमीन के बंटवारे को लेकर एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ढाना निवासी अजय कुमार साहू ने आरोप लगाया है कि खेत में काम करने के दौरान उनके परिवार के कुछ लोगों ने उन पर और उनके ड्राइवर पर लाठी, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया।

पीड़ित अजय साहू के अनुसार, विवाद के दौरान ललित साहू, दीनू साहू, दीपक साहू, शुभम साहू, गोविंद साहू, ब्रजमोहन साहू सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद अजय साहू ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!