*किसान आंदोलन में पहुंचीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल, गोटेगांव SDM कार्यालय में किसानों के साथ जताया समर्थन!*

नरसिंहपुर। 14 जुलाई 2026 जिले के गोटेगांव में चल रहे किसान आंदोलन के बीच 13 जुलाई सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल आज किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरीं। वे बड़ी संख्या में मौजूद किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।

किसानों ने खेतों के रास्ते सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।

एसडीएम कार्यालय परिसर में किसानों और प्रशासन के बीच चर्चा हुई। आंदोलन को देखते हुए मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!