*इलाज के भरोसे पर टिकी रही जिंदगी, महीनों बाद भी मदद नहीं मिली; घायल मजदूर के परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर लगाए आरोप!*

नरसिंहपुर। 8 जुलाई 2026 जिले के गाडरवारा तहसील क्षेत्र के ग्राम खत्ता से एक मामला सामने आया है, जहां ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल हुए मजदूर के परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर इलाज में लापरवाही और मदद नहीं करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खत्ता निवासी सुजान चौधरी 15 अक्टूबर 2025 को ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम कर रहे थे। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण ट्रॉली अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में आने से सुजान चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक रूपचंद पटवा ने घायल का पूरा इलाज कराने और उपचार का खर्च उठाने का भरोसा दिया था। इसी आश्वासन के चलते परिवार ने तत्काल पुलिस कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी घायल युवक के इलाज की उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उसकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। परिवार का यह भी आरोप है कि इलाज को लेकर दोबारा बात करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकियां दी गईं।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत देकर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!