नरसिंहपुर।6 जुलाई 2026 जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमतरा के पास स्थित अमर शक्ति निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप के डीजल टैंक से करीब 2500 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोरी रात के समय की गई, जब निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। स्टेशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
फिलहाल चोरी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
पोलखोल न्यूज़ इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।








