बरमान में सड़क हादसा: पंचर होने से अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, कई मजदूर घायल

बरमान, 11 जून 2026। 10 जून बुधवार सुबह करीब 6 बजे बरमान क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बरमान से बीतली जा रही एक छोटा हाथी (लोडिंग वाहन) रास्ते में अचानक पंचर होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाहन में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे, जो खेतों में काम करने के लिए एक ठेकेदार के साथ बीतली जा रहे थे। वाहन पलटने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

घायलों ने बताया कि वे सभी कृषि कार्य के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। हादसे में करीब 14 से 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!