*फलदान कार्यक्रम में दहेज की मांग का आरोप, शादी टूटी; पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार!*

नरसिंहपुर। 9 जून 2026 जिले के सिंहपुर चौकी अंतर्गत थाना स्टेशनगंज क्षेत्र से दहेज मांगने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार 9 जून को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

 

आवेदन के अनुसार, लड़की का फलदान कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आदेगांव से लगभग 35 से 40 लोग शामिल होने पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान प्रारंभ में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में वर पक्ष की ओर से कथित रूप से दहेज में 10 लाख रुपये नकद और एक ऑल्टो कार की मांग रखी गई।.

 

लड़की के पिता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर वर पक्ष के लोग नाराज होकर वापस लौट गए, जिसके बाद प्रस्तावित विवाह निरस्त हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के कारण उन्हें और उनकी बेटी को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और मामले की जांच की अपेक्षा की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

पोलखोल न्यूज़ इस मामले से जुड़े सभी पक्षों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!