नरसिंहपुर! 8 जून 2026 जिले में रविवार को कई ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। खिरिया गांव के ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर से जुड़ी लगभग 300 एकड़ भूमि को लेकर विवाद फिर चर्चा में है। ग्रामीणों द्वारा भूमि पर कथित कब्जों, खरीद-फरोख्त और मंदिर की जर्जर स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि मामले में संबंधित पक्ष का बयान अभी सामने आना बाकी है।
वहीं स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा बायपास पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामले में एक ट्रक से करीब 140 लीटर डीजल चोरी होने की शिकायत सामने आई है, जबकि दूसरे ट्रक में चोरी का प्रयास विफल रहा। स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
इसी बीच नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गरारु में एक पगड़ी बंधन समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब मामूली कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा तेंदूखेड़ा जनपद के बिछुआ गांव में पेयजल संकट से परेशान एक परिवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और नल-जल योजना के तहत् पानी नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
इन सभी खबरों की विस्तृत रिपोर्ट देखिए, सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।








