*नरसिंहपुर प्रशासन में बड़ा फेरबदल, दो SDM के कार्यक्षेत्र बदले!*

नरसिंहपुर। 2 जून 2026 कलेक्टर रजनी सिंह ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुनर्गठन करते हुए दो उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार कलावती ब्यारे को नरसिंहपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जबकि मणिन्द्र सिंह को गाडरवारा का एसडीएम बनाया गया है।

दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने पूर्व पदस्थ क्षेत्रों में लगभग तीन वर्षों तक सेवाएं दी हैं और अब नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि कलावती ब्यारे हाल ही में गाडरवारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रही थीं। अब उन्हें नरसिंहपुर एसडीएम के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक फेरबदल को जिले में व्यवस्था सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!