नरसिंहपुर ! 26 मई 2026
नरसिंहपुर में एसपी बंगले के सामने बनाए गए ब्रेकरों को लेकर पिछले कुछ दिनों से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही थी। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 मई को प्रदर्शन और धरने का ऐलान किया गया था। इसी बीच आज सुबह कुछ देर पहले एसपी बंगले के सामने बने ब्रेकर हटा दिए गए।
ब्रेकर हटाए जाने के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ये ब्रेकर किस अधिकारी के निर्देश पर बनाए गए थे? इन्हें बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी थी? और विरोध के ऐलान के बाद इन्हें हटाने का फैसला किसके निर्देश पर लिया गया?
शहर कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं आम लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आखिर पूरा मामला क्या है, किसने क्या कहा, और ब्रेकर हटने के पीछे की पूरी कहानी जानने के लिए देखिए पोलखोल की पूरी खबर।








