*नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट मोड पर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, बदमाशों पर कसेंगे शिकंजा!*

नरसिंहपुर! 22 मई 2026
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने जिले के अनुभाग नरसिंहपुर के थानों की कानून व्यवस्था और अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के जल्द निराकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा, गुमशुदा व्यक्तियों की त्वरित तलाश और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधिकारियों को संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने, पेट्रोलिंग बढ़ाने, नाइट गश्त मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निराकरण हो, गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई हो और थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। नरसिंहपुर पुलिस अब अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!