नरसिंहपुर! 22 मई 2026
ग्राम पंचायत सगौनी खुर्द, संगौनी कला में अमृत सरोवर निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मनरेगा के तहत मजदूरों से कराए जाने वाले कार्य में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के उपयोग का दावा किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक ओर पानी की समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों में नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम के युवक सतेंद्र पटैल ने “पोलखोल” के सामने अपनी बात रखते हुए पंचायत व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गांव का युवा अब जागरूक हो रहा है और अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहा है।
क्या मनरेगा के नियमों का पालन हो रहा है? क्या शिकायतों पर प्रशासन जांच करेगा?
देखिए पूरी खबर वीडियो “पोलखोल” पर…








