नरसिंहपुर! 20 मई 2026
नरसिंहपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने बेटे की मौत को लेकर गंभीर आशंकाएं जताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, मृतक गुलाब अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने गया था। आरोप है कि पूर्व में विवाद की स्थिति भी बनी हुई थी। इसके बाद 15 अप्रैल 2026 को गुलाब का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जिसके बाद परिवार सदमे में है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत पत्र सौंपकर आशंका जताई है कि बेटे की हत्या की गई है या फिर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। शिकायत में मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की गई है।
परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ सकती है। वहीं अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
फिलहाल पुलिस से निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है।









