*बरमान कला में लापरवाही का ढेर, मेन रोड पर 4 महीने से पड़ा निर्माण मटेरियल!*

नरसिंहपुर ! 17 मई 2026

बरमान कला के टीन शेड के पास निर्माण कार्य का रेत-गिट्टी और अन्य मटेरियल पिछले करीब 4 महीनों से मुख्य सड़क पर फैला पड़ा है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई।

⚠️ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गिट्टी और रेत के कारण बाइक और छोटे वाहन स्लिप हो रहे हैं। कई श्रद्धालु गिरते-पड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

🚜 बताया जा रहा है कि कल एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ट्रैक्टर गिट्टी में फिसलते हुए स्थानीय व्यक्ति की ओर जा घुसा। गनीमत रही कि माँ नर्मदा की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से मटेरियल नहीं हटाया गया तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने सड़क को जल्द साफ कराने तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!