ब्रेकिंग पोलखोल! *जबलपुर “क्रूज हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट: CM का ऐलान, कंट्रोल रूम स्थापित, जानिए हेल्पलाइन नंबर”!*

जबलपुर। 30 अप्रैल 2026
बरगी बांध में आंधी-तूफान के बीच हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसमें अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

👉 प्रशासन ने स्थापित किया कंट्रोल रूम
घटना से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

☎️ दूरभाष नंबर: 0761-2624355

👤 इंचार्ज: वीरेन्द्र सिंह

⏰ सेवा: कंट्रोल रूम पूरी रात चालू रहेगा
कंट्रोल रूम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति लापता लोगों की जानकारी या अन्य महत्वपूर्ण सूचना साझा कर सकता है।

👉 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!