*“तीन गुना जेवर का झांसा, 10 लाख की ठगी का खेल खत्म: नरसिंहपुर पुलिस ने ‘मुल्ला अजमेरी बाबा’ सहित दो शातिरों को दबोचा”!*

नरसिंहपुर | 16 अप्रैल 2026 पोलखोल न्यूज़
नरसिंहपुर पुलिस ने अंधविश्वास और लालच के जाल में फंसाकर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने “जेवर तीन गुना करने” का झांसा देकर एक महिला से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर ठगी गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया है।

ग्राम बॉसकुंवारी निवासी रजनी विश्वकर्मा 50 महिला को आरोपी अजय मेहरा ने अपने साथी अनिल राय उर्फ “मुल्ला बाबा” के साथ मिलकर अंधविश्वास के जाल में फंसाया। आरोपियों ने खुद को तांत्रिक शक्ति वाला बताकर जेवर तीन गुना करने का लालच दिया और डर का माहौल बनाकर महिला से घर के सभी जेवर एकत्रित करवा लिए। 14 मार्च 2026 की रात सुनसान स्थान पर जेवर रखवाकर आरोपी फरार हो गए।

तेज कार्रवाई से पुलिस को मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार दबिश देकर पहले अजय मेहरा को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपने साथी के आगरा में छिपे होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने आगरा में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अनिल राय उर्फ “मुल्ला बाबा” को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

 

🗣️ आरोपी
• अनिल राय उर्फ “मुल्ला बाबा”, निवासी ग्राम डोभी
• अजय मेहरा, निवासी ग्राम बॉसकुंवारी
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
अपराध का तरीका
आरोपियों ने पहले से पहचान का फायदा उठाकर विश्वास जीता, फिर “बाबा” के नाम पर चमत्कार का झांसा दिया। अंधविश्वास और डर का माहौल बनाकर महिला को सुनसान स्थान पर बुलाया और मौके से जेवर लेकर फरार हो गए।
कानूनी कार्यवाही
दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पोलखोल की लगातार नजर
इस मामले को Pol Khol Newz ने शुरू से प्रमुखता से उठाया..

 

 

• 20 मार्च: ठगी का मामला उजागर
• 10 अप्रैल: जांच और पूछताछ अपडेट
• 15 अप्रैल: प्रकरण दर्ज होने की खबर
लगातार फॉलोअप के बाद यह मामला पुलिस के लिए “भूसे में सुई खोजने” जैसा चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, लेकिन आखिरकार सफलता हाथ लगी।

 

👮‍♂️ पुलिस की अपील
नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि..

अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और “तीन गुना” जैसे लालच से दूर रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!