*“श्मशान पर सुलगा डोभी: रिहायशी क्षेत्र में निर्माण के विरोध में महिलाओं का जनसैलाब, 10 दिन से जारी आंदोलन”!*

नरसिंहपुर। 16 अप्रैल 2026
ग्राम डोभी में प्रस्तावित श्मशान निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 10 दिनों से लगातार विरोध कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों पर खुलकर सामने आ गया है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली निकालते हुए रिहायशी क्षेत्र में श्मशान निर्माण का विरोध किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर श्मशान निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, वहां पास में मिडिल स्कूल, हॉस्टल और मकानों की दीवारें स्थित हैं। ऐसे में इस स्थान को अनुपयुक्त बताते हुए लोगों ने मांग की है कि श्मशान के लिए पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध अन्य भूमि का चयन किया जाए।

 

आरोप है कि आपसी रंजिश के चलते श्मशान को इसी स्थान पर बनाने की जिद की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं और ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध जताते नजर आए।

 


ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में कलेक्टर, जिला पंचायत और एसडीएम को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि श्मशान का स्थान परिवर्तन नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

(Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट)

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!