“मेडिकल मॉडल प्रेजेंटेशन में दिखा हुनर, नर्सिंग छात्राओं ने बढ़ाया जिले का मान”!

नरसिंहपुर। 7 अप्रैल 2026 भोपाल स्थित मिलेनियम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित मैत्रिम 2026 कार्यक्रम में शासकीय नर्सिंग कॉलेज, नरसिंहपुर की छात्राओं ने मेडिकल मॉडल प्रेजेंटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया।

💐 कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और समर्पण देखने लायक रहा, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इस उपलब्धि पर प्राचार्य एवं प्रबंधक डॉ. शारदा नागवंशी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


📣  प्राचार्य डॉ. शारदा नागवंशी   ने  कहा कि इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कॉलेज के निरंतर मार्गदर्शन और छात्राओं की मेहनत का यह परिणाम माना जा रहा है।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!