“मध्यप्रदेश पुलिस बैंड की सुरमयी शाम: नरसिंह मंदिर प्रांगण में गूंजा देशभक्ति का जज़्बा” 🎺🇮🇳

नरसिंहपुर। 7 अप्रैल 2026   मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती 2026 के अंतर्गत नगर के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर प्रांगण में भव्य बैंड वादन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाम 7:30 बजे से पुलिस बैंड द्वारा शानदार और आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों, पारंपरिक धुनों और आधुनिक संगीत का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बैंड कलाकारों की तालमेल, अनुशासन और प्रस्तुति की गुणवत्ता ने दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।
नरसिंह मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में नागरिक, युवा और बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। वातावरण देशभक्ति और संगीत के सुरों से सराबोर हो गया।

 

 

इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस बैंड भर्ती के प्रति युवाओं को जागरूक करना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना बताया जा रहा है।
👉 कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मध्यप्रदेश जिला  पुलिस की इस

 

💐पहल की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

जबलपुर की बटालियन ने दी नरसिंहपुर में बैंड प्रस्तुति!

➡️  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक – डॉ ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, एवं अन्य  पुलिसकर्मी मौजूद रहे!

 

 

🗣️ पुलिस अधीक्षक – डॉ ऋषिकेश मीना ने कहा
“मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन निर्देश पर एवं DGP साहब के आदेश पर पुलिस की बैंड यूनिट्स के लिए  भर्तीयां व विज्ञप्तियां निकाली गई हैं। इसी उद्देश्य से यह बैंड वादन कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।”

“जो युवा इस फील्ड से जुड़े हैं, वे आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनें और पुलिस में अपनी सेवाएं दें।”

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!