शहादत का सम्मान: अमर शहीद निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के भाई को उपनिरीक्षक पद पर विशेष अनुकंपा नियुक्ति!

नरसिंहपुर ! 16 फरवरी 2026 

शहादत का सम्मान: अमर शहीद निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के भाई को उपनिरीक्षक पद पर मिली विशेष अनुकंपा नियुक्ति

अमर शहीद निरीक्षक स्व.  आशीष शर्मा पुलिस–नक्सल मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार अमर शहीद के भाई को उपनिरीक्षक पद पर विशेष अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
•अंकित शर्मा ने उपनिरीक्षक पद का पदभार ग्रहण किया।

		ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान निरीक्षक  आशीष शर्मा (म.प्र. हॉक फोर्स) ने अभूतपूर्व वीरता एवं साहस का परिचय देते हुए दिनांक 19.11.2025 को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त की थी।   

		मध्यप्रदेश शासन द्वारा अमर शहीद, निरीक्षक स्व.  आशीष शर्मा का शासकीय कर्तव्य के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में वीरगति होने पर उनके भाई श्री अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर विशेष प्रकरण मानकर नियुक्ति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया जाकर उन्हे उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाकर जिला पुलिस बल नरसिंहपुर में पदस्थ किया गया था।  

		मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार अमर शहीद निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के भाई  अंकित शर्मा ने 16.02.2026 को जिला नरसिंहपुर में उपनिरीक्षक पद का पदभार ग्रहण किया गया है।  
		इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने  अंकित शर्मा को उपनिरीक्षक पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

🚨 *“वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप: शिकायतकर्ता की पहचान लीक होने के आरोप, ASI पर सवाल, SDOP बोले ‘एक साल पुराना मामला, पोलखोल का मत निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी है अगर व्यक्ति है तो उस पर कार्रवाई हो और पुलिसकर्मी तो उन पर हो !*🚨

error: Content is protected !!