2️⃣ “भोपाल-हरिद्वार घूमते रहे चोर, करेली पुलिस ने किया 3.25 लाख की बरामदगी के साथ पर्दाफाश”!

नरसिंहपुर। 14 फरवरी 2026 जिले के थाना करेली क्षेत्र में गुड़ भट्टी से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए रुपयों में से लगभग 3 लाख 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को प्रार्थी अनीश खान (55 वर्ष), निवासी ग्राम गादला, थाना भोपा जाल, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) ने थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने राजेश रघुवंशी निवासी करेली की गुड़ भट्टी, ग्राम छितापार किराये पर ली थी। 12 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कमरे में रखी नगदी से भरी लोहे की पेटी चोरी कर ली गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना करेली पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

🗣️ गिरफ्तार आरोपियों में
➡️राजा सक्सेना
➡️रजत हरिजन
➡️शिवा उर्फ शिवकुमार हरिजन
(सभी निवासी ग्राम गादला, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर, उ.प्र.) शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि तीनों ने मिलकर योजना बनाकर गुड़ भट्टी के कमरे से नगदी से भरी पेटी चोरी की। पेटी को कुछ दूरी पर ले जाकर तोड़ा गया और रुपये आपस में बांट लिए। कुछ राशि थैली में भरकर गुड़ भट्टी के पास झाड़ियों में गाड़ दी गई थी, जिसे बाद में लेने की योजना थी। शेष रकम लेकर आरोपी भोपाल, हरिद्वार और उज्जैन घूमने निकल गए तथा राशि खाने-पीने व सैर-सपाटे में खर्च कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष बचे रुपये बरामद कर लिए। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 ए बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक अनिल अजमेरिया, सउनि अवधेश बघेल, प्रधान आरक्षक उमेश पटेल, कुलदीप सोमकुंवर, आरक्षक राजेश बागरी, कपिल राजपूत, सचिन पटेल, पुष्पेंद्र सेन, प्र.आर. देवेंद्र सिंह एवं महिला

आरक्षक कुमुद की सराहनीय भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!