“रोजी-रोटी की जगह बनी हादसे की जगह, फैक्ट्री अग्निकांड में चार झुलसे!”

नरसिंहपुर! 13 फरवरी 2026
करेली बायपास स्थित ट्रिली एग्रो पैनल प्लाईवुड फैक्ट्री में 12 फरवरी की शाम लगभग 4:30 बजे अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में दो महिलाएं और दो पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में कुलदीप राजपूत (24 वर्ष), मंगेश (30 वर्ष), कलाबाई (42 वर्ष) और प्रियंका (25 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार महिलाओं को लगभग 60 प्रतिशत तथा पुरुषों को करीब 40 प्रतिशत तक जलन आई है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नरसिंहपुर शहर के निजी अस्पताल लक्ष्मीनारायण में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के मालिक अनमोल जैन हैं और सभी घायल करेली निवासी हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की तैयारी की जा रही है।

घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!