नरसिंहपुर। 6 फरवरी 2026 जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दुखद घटनाएं सामने आई हैं।
पहला मामला थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम नंदवारा का है, जहां निवासी रेशमा मलाह पति राजाराम मलाह द्वारा अज्ञात कारणों से ज़हर सेवन किए जाने की जानकारी सामने आई। परिजनों द्वारा महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
दूसरा मामला थाना सुआतला अंतर्गत ग्राम बहम्नी निवासी बलराम पिता जवाहर (उम्र 27 वर्ष) से जुड़ा है। युवक बाइक से भैंसा–जैतपुर की ओर जा रहा था, तभी छिंदवाड़ा ब्रिज के पास शारदा मढ़िया के समीप अचानक डंपर से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।








