नरसिंहपुर। 3 फरवरी 2026 शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नरसिंहपुर में सत्र 2025–26 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दिनांक 03 फरवरी 2026 को सम्मानीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रजनी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शारदा नागवंशी ने लैम्प लाइटिंग की परंपरा के साथ छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ दिलवाई और मानवता की निःस्वार्थ सेवा का संकल्प कराया। अपने संबोधन में जिला कलेक्टर रजनी सिंह ने छात्राओं को ईमानदारी, करुणा और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सी.एम.एच.ओ. सहित उपस्थित चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने भावी स्वास्थ्य कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में डॉ. विनय ठाकुर, डॉ. जी.पी. भानारिया, डॉ.रिपुदमन सिंह, वरिष्ठ जिला चिकित्सालय की मैट्रन अंजना रैकवार, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मौली कामिनी राम, उमा राव एवं मधुरिमा नाथ की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह के सफल आयोजन में महाविद्यालय की फैकल्टी, उप-प्राचार्य नीलम राजपूत, वरिष्ठ सिस्टर ट्यूटर ममता चौबे, सिस्टर ट्यूटर बिंदु कावले, पूनम कुलस्ते, रत्ना चौरसिया, जया नागरे, विनिता बिसेन, बिंदु नागरे, प्रियंका पटेल, सहायक ग्रेड-3 कु. पूजा चौहान, कु. आकांक्षा चौधरी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओम बाई पटेल, लक्ष्मी झारिया एवं यशोदा टिकरिया का उल्लेखनीय योगदान रहा!








