पति की मौत के बाद सास और जेठ के बेटे पर प्रताड़ना का आरोप, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत!”

 

नरसिंहपुर! 31 जनवरी 2026

जिले की तहसील करेली क्षेत्र की रहने वाली महिला हेमा रघुवंशी ने अपनी सास और जेठ के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की विगत वर्ष मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।
हेमा रघुवंशी के अनुसार, पति की मौत के बाद सास और जेठ के बेटे द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर शहडोल स्थित मायके चली गई थीं। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटीं और अपने ससुराल स्थित उस घर में रहने पहुंचीं, जिस पर पति की मृत्यु के बाद उनका अधिकार बनता है, तो वहां उनके साथ मारपीट की गई।

पीड़िता का आरोप है कि उनके पति के नाम से दर्ज गल्ला, ट्रैक्टर और उससे संबंधित अन्य सामग्री को सास और जेठ के बेटे सूरज ने अपने कब्जे में ले लिया है। जब इस संबंध में उन्होंने थाना करेली में शिकायत दर्ज कराई, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

थाने से निराश होकर हेमा रघुवंशी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच की बात कही जा रही है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!