नरसिंहपुर प्रशासन सक्रिय मोड में: मतदाता पुनरीक्षण, श्रमिक खेलकूद, संबल सहायता, यातायात कार्रवाई और जल संरक्षण अभियान!”

नरसिंहपुर | 18 दिसंबर 2025

जिले में बुधवार को प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज रहीं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजनी सिंह की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मतदाता सूची के अद्यतन, पात्रता, दस्तावेजों तथा मृत, स्थानांतरित व दोहरी प्रविष्टियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

➡️ इसी क्रम में श्रम विभाग अंतर्गत मप्र श्रम कल्याण मंडल द्वारा राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसम्बर से स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर 15 श्रमिकों को उत्तम श्रमिक पुरस्कार तथा 10 श्रमिकों को साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत जिले के 108 हितग्राहियों को 2 करोड़ 35 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे खातों में अंतरित की। इसका सीधा प्रसारण जिले की जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों में किया गया।

 

 

➡️ वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने गन्ने की डबल ट्रालियों पर कार्रवाई करते हुए महाकौशल शुगर मिल बचई से 6 ट्रेक्टर-ट्रालियों को जप्त किया। सभी वाहन सुरक्षार्थ यातायात थाना व परिवहन कार्यालय परिसर में रखे गए हैं।

 

 

➡️ साथ ही जल संचय अभियान के तहत जिले में नदियों व झरनों में बोरी बंधान का कार्य जारी है। इसी कड़ी में ग्राम करहैयाखेड़ा में 57 बोरियों का बंधान किया गया, जिससे जल संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि और किसानों को सिंचाई में लाभ मिलने की उम्मीद है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!