नरसिंहपुर / 17 दिसंबर 2025
नरसिंहपुर | एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर से एक व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को कलेक्टर रजनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर स्वयं भी रैली में शामिल होकर आमजन को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने का संदेश देती नजर आईं।
रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर सुभाष पार्क चौराहा तक पहुंची तथा पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान एड्स से बचाव, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों का प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. विनय ठाकुर, नोडल पर्सन प्रशांत कुमार सोनी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य एवं प्रबंधक शारदा नागवंशी, टि्वटर नर्सिंग ऑफिसर, विनिता , रत्ना, लक्ष्मी, जया नागरे तथा नर्सिंग ऑफिसर सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
रैली में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्कूली विद्यार्थी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर कलेक्टर रजनी सिंह ने कहा कि एड्स के प्रति समाज में सही जानकारी और जागरूकता बेहद आवश्यक है। समय पर जांच और सही जानकारी के माध्यम से इस बीमारी से बचाव संभव है।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।












