*नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।*
• *विगत तीन दिनों में नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 214 जुआड़ी।*
• *54 प्रकरणों में लगभग 4 लाख रूपए किए गए नगद जप्त।*
जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है।
पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से दबिश देकर जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा तकनीकी निगरानी भी बढ़ाई गई है।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमों ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। की गई कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में नगद राशि, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई है।
*विगत तीन दिनों में की गयी कार्यवाही :*
• विगत तीन दिनो में 54 प्रकरण दर्ज।
• जुआ खेलते हुए 214 आरोपी पकड़े गए।
• लगभग 4 लाख नकद राशि, ताश के पत्ते, तथा अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।









