नरसिंहपुर / 21 अक्टूबर 2025
“OPERATION EAGLE CLAW”
अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
• लगभग 14 पेटी देशी शराब एवं एक कार जप्त।
• एक आरोपी गिरफ्तार।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में थाना करेली अंतर्गत मुखबिर की सूचना प्राप्त हुयी कि करेली-गाडरवारा रोड पर तृप्ति ढाबा के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
• आरोपी : विजय कहार निवासी ठेमी, जिला नरसिंहपुर।
• जप्ती : 14 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 70 हजार रूपये एवं एक स्विफ्ट कार।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी करेली, निरीक्षक संधीर चौधरी, उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, आरक्षक इस्पाल मार्शकोले, दिनेश केवट एवं राजेश नंदा की सराहनीय भूमिका रही









