नरसिंहपुर। आज दिनांक 17 अक्टूबर को करणी सेना.राजपूत समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यह ज्ञापन सालिगराम राजपूत के साथ महिलाओं द्वारा की गई मारपीट एवं उनके विरुद्ध दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में दिया जाएगा।
करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में समाज में रोष व्याप्त है और न्याय की मांग को लेकर करणी सेना सुबह 10:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देगी।
समाज ने प्रशासन से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।







