नरसिंहपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, महामहिम राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद दवा 🌸

नरसिंहपुर / 12 अक्टूबर 2025

नरसिंहपुर। जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ग्राम पंचायत देवरीकलां में आयोजित हितग्राही जनसंवाद कार्यक्रम में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय सचिव दलपत सिंह कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय दुबे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटेल, प्रदेश महासचिव अतुल चौरसिया तथा आकाश नामदेव ने बजरंग वार्ड क्रमांक 17 में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में एएनएम शबाना खान, अस्सू नेमा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कलेक्टर रजनी सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। यह अभियान 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी पोलियो बूथों पर चलाया जा रहा है।

#Narsinghpur #PulsePolioAbhiyan #JansamparkMadhyaPradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh | Ministry of Health and Family Welfare, Government of India | Governor mp

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!