नरसिंहपुर / 12 अक्टूबर 2025
नरसिंहपुर। महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रविवार को जिले की ग्राम पंचायत देवरीकलां में बड़ादेव का पूजन कर हितग्राही जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर शासन की विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किया, जिसमें विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे।
कार्यक्रम में प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाजकल्याण और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, रामसनेही पाठक, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।









