नरसिंहपुर। रविवार, 12 अक्टूबर को राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आगमन महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर स्थित हेलीपैड पर हुआ। उनके स्वागत हेतु जिले में गर्मजोशी का माहौल देखने को मिला।
राज्यपाल के स्वागत में प्रदेश शासन के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं समाज कल्याण विभाग तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह, विधायक महेंद्र नागेश, रामसनेही पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इसी क्रम में कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने भी राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
#Narsinghpur #Jansampark #MadhyaPradesh #गवर्नरम्प
==========================================
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
“👉 OPERATION EAGLE CLAW” जिले में नरसिंहपुर पुलिस की सख़्त कार्यवाही।
अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख़्त कार्यवाही।
• लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त।
• लगभग 100 किलोग्राम महुआ लहान किया गया नष्ट।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मुंगवानी अंतर्गत मुखबिर के सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पाठापुरा के खेत मे मकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में शराब जप्त की गयी एवं शराब बनाने की सामग्री तथा महुआ लहान नष्ट किया गया है।
• आरोपी : बटईलाल गौड निवासी पाठा।
• जप्ती : 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त तथा शराब बनाने की सामग्री एवं 100 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगवानी, उप निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक विवेक तिवारी, करन पटेल, आरक्षक राम डेहरिया, अतुल राजनेगी की सराहनीय भूमिका रही है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 “OPERATION EAGLE CLAW”
अवैध मादक पदार्थ ‘स्मैक’ के विरुद्ध
नरसिंहपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही
• लगभग 20.15 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये।
• थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत दो आरोपी गिरफ्तार।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना, तथा युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बचाना है।
अभियान के तहत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि तेन्दूखेडा-सहजपुरा रोड़ पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक विशेश टीम का गठन किया जाकर उक्त स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गयी। जिस पर एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ एक आरोपी को गिरफ्त में लिया गया।
• गिरफ्तार आरोपी 1 : नीलेश पटैल निवासी ग्राम बिछुआ, देवरी, थाना तेन्दूखेड़ा जिला नरसिंहपुर।
• गिरफ्तार आरोपी 2 : धर्मेन्द्र पाठक निवासी तेन्दूखेडा।
• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 20.15 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 2 लाख अनुमानित)
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।
मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि श्रीराम रधुवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, लालूभाई, आरक्षक शैलेन्द्र बैन, शिवम चौरसिया, कर्मवीर यादव की मुख्य भूमिका रही है।
“नशे से दूरी, है ज़रूरी” ” Say No to Drugs”












