नरसिंहपुर / 11 अक्टूबर 2025
जिले में पटाखा एवं विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान
• भारी मात्रा में पटाखा सामग्री जप्त।
• दो आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिले में पटाखा एवं विस्फोटक पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य :
• अवैध रूप से पटाखों की बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना।
• नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
• पर्यावरण प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना।
चेकिंग के दौरान थाना गोटेगांव मिली बड़ी सफलता :
जप्ती :
• सुतली बम 210 पैकेट प्रत्येक पैकेट 10-10 नग।
• बारूद 02 किलोग्राम।
• 10 किलोग्राम सोडा एवं भारी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री कीमती लगभग 25 हजार रूपये।
• आरोपी 1 : डाल सिंह गोलदांज निवासी ग्राम सालीवाडा, थाना गोटेगांव।
• आरोपी 2 : देवेन्द्र गोलदांज निवासी ग्राम सालीवाडा, थाना गोटेगांव।
वैधानिक कार्यवाही : भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत प्रकरण दर्ज।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त कार्यवाही में एसडीओपी, गोटेगांव मनीष त्रिपाठी, एसडीएम संधमित्रा गौतम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोटेगांव प्रदीप सराफ, तहसीलदार, गोटगांव श्री नीरज तखरया, उप निरीक्षक जयवती कूडपे, उनि दिलीप सिंह, आरक्षक रामसमझ आरक्षक, विपिन आरक्षक प्रशांत, आरक्षक अमित नामदेव की मुख्य भूमिका रही है।
नरसिंहपुर पुलिस आम नागरिकों, व्यापारियों एवं पटाखा विक्रेताओं से अपील करता है कि :
• केवल वैध लाइसेंस के अंतर्गत ही पटाखों का संग्रहण व विक्रय करें।
• रहवासी क्षेत्र, स्कूलों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों के पास पटाखों का भंडारण न करें।
• संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत निकटतम थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।
एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रदूषण रहित त्योहार मनाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा यह अभियान त्योहारों के दौरान भी निरंतर जारी रहेगा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 “OPERATION EAGLE CLAW”
नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
• अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
• लगभग 5 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में एक विश्वस्त मृखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि पडोसी जिले से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस की टीम के द्वारा शनि मंदिर के पास कामती रोड गाडरवारा पर एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की है।
थाना गाडरवारा की कार्यवाही :
गिरफ्तार आरोपी : राहुल राजपूत निवासी उदयपुरा, जिला रायसेन।
जप्त मादक पदार्थ : लगभग 5 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त।
वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।
कार्यवाही में विशेष भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, अखिलेश पटेल ,आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, करन सिंह की विशेष भूमिका रही।










