राहुल-प्रियंका पर टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन कल!”

 


 

नरसिंहपुर / 26 सितंबर 2025

कांग्रेस का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन 27 को

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गौमांस को टैक्स फ्री किए जाने के विरोध में कांग्रेस कल 27 सितंबर को विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन भी किया जाएगा।

यह विरोध प्रदर्शन 27 सितम्बर को दोपहर 2 बजे सुभाष पार्क चौक पर आयोजित होगा।
आयोजन में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ – युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, पार्षदगण, झुग्गी-झोपड़ी कांग्रेस, कांग्रेस आईटी सेल सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।


 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!