नरसिंहपुर / 26 सितंबर 2025
नरसिंहपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीर प्रजापति अपने घर में दो युवकों को धमकाते दिखाई दे रहे हैं, तभी अचानक पीछे से अन्य लोग युवकों पर हमला कर देते हैं।
पीड़ित युवकों की पहचान अनिकेत बैरागी और नीरज के रूप में हुई है।
👉 अनिकेत बैरागी ने पोलखोल से फोन पर बातचीत में बताया की एक मामले के विवाद को लेकर अनिकेत को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के निवास से फोन आया था कि “घर आजाओ बात करनी है”। इसके बाद वह अपने साथी नीरज बैरागी के साथ उनके घर पहुंचे। वहीं, बातचीत के दौरान नीर प्रजापति से बातचीत के बीच अम्मू प्रजापति और विनोद ने युवकों पर हमला कर दिया, तभी वहां मौजूद लोग बीच – बचाव करने लगते हैं ।
अनिकेत ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इसके बावजूद वे शांति से घर लौट आए। यह घटना 10 सितंबर की बताई जा रही है।
अनिकेत का कहना है कि घटना का वीडियो खुद प्रजापति परिवार की ओर से बनाया गया था। उन्होंने वीडियो बनाने का विरोध भी किया था और कहा था कि “हमें बात करने बुलाया गया है, फिर वीडियो क्यों बना रहे हैं।” इसके बावजूद वीडियो बनाया गया और अब अचानक वायरल कर दिया गया, जिससे वे आहत हैं, अनिकेत ने मामले की शिकायत करने को कहा है!
फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामले की चर्चा पूरे जिले में जोर पकड़ चुकी है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है!
👉सवाल यह की अगर मामला सुलझाने के लिए युवकों को बुलाया गया था, तो फिर मारपीट की आवश्यकता क्यों? अगर युवकों की गलती थी तो सजा देने वाला कानून है. इस तरह घर पर बुलाकर अपमानित करना फिर अपने लोगों से वीडियो वायरल कराना गलत है.!








