नरसिंहपुर / 25 सितंबर 2025
नरसिंहपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर कलेक्टर बंगले के सामने स्थित प्लाजा में 100 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ध्वज स्थापना पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी की सांसद निधि से 6 लाख रुपये की लागत से की गई।
ध्वज स्थापना की पहल सुभाष वार्ड पार्षद सौरभ ठाकुर की रही, जिन्होंने इस कार्य के लिए राशि की मांग की थी। अब यह प्रयास साकार हुआ और नगर में भव्य ध्वज लहराया गया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, , भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक,, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, उपाध्यक्ष अजीत ठाकुर, पार्षद सौरभ ठाकुर नगर पालिका cmo नीलम चौहान सहित भाजपा पद अधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।










